खुले दरबार में चेयरपर्सन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप ने सुनी लोगों की समस्याएं
स्थानीय बैंक कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा खुला दरबार लगाया गया। जिसमें समस्याएं सुनने के लिए नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क व पानी सहित अन्य समस्याएं रखी। लोगों...
स्थानीय बैंक कॉलोनी में नगर परिषद द्वारा खुला दरबार लगाया गया। जिसमें समस्याएं सुनने के लिए नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क व पानी सहित अन्य समस्याएं रखी।
लोगों ने कहा कि काफी लंबे समय से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं भवानी प्रताप ने आश्वासन देते हुए कहा कि करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से यहां गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही सीवर व पानी की समस्या का भी जल्द से जल्द समाधान करवाएंगे।
सीवर, गलियों की खस्ताहालत से करवाया अवगत
पार्षद प्रतिनिधि अजय, ईश्वर, सुनीता, माया, राजेंद्र सिंह इंद्र सिंह आदि ने कहा कि उनके यहां पिछले लंबे समय से पीने का गंदा पानी आ रहा है। जिस पानी को वह पीना तो दूर अन्य कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं कर सकते। इस समस्या को लेकर वे कई बार अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। वहीं कॉलोनी में सीवर व्यवस्था भी तक पड़ी है।
सीवर का गंदा पानी गलियों में भी जमा रहता है। जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की कई गलियां पिछले कई वर्षों से टूटी हुई है। जिसके कारण यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। लोगों ने मांग की कि इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। साथ ही खुला दरबार में समस्याएं रखने के बाद को लेकर कहा कि उम्मीद है कि अब उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि एवं पार्षद भवानी प्रताप ने कहा कि बैंक कॉलोनी में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद लोगों को टूटी हुई सडक़ों से राहत मिलेगी। वहीं पूरे शहर की टूटी सडक़ों को भी करीब 6 महीने में दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिसको लेकर नगर परिषद काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल व सीवर की समस्या का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा। क्योंकि पूरे शहर में तेजल व शिविर लाइन दुरुस्त करने का काम होगा।

