Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी चहक यादव

शहर के शक्ति नगर निवासी 17 वर्षीय शूटर चहक यादव का चयन 2 फरवरी से दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चहक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में कोच रमन राव के साथ शूटर चहक यादव।-हप्र
Advertisement

शहर के शक्ति नगर निवासी 17 वर्षीय शूटर चहक यादव का चयन 2 फरवरी से दिल्ली में आयोजित होने वाली एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। चहक इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

चहक यादव ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में सेक्टर-4 स्थित राव शूटिंग अकादमी में कोच रमन राव के मार्गदर्शन में शूटिंग की शुरुआत की थी। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इससे पहले भी चहक का चयन अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हो चुका है, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

कोच रमन राव ने बताया कि चहक में शुरू से ही बेहतरीन प्रतिभा नजर आई है और एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में भी वह देश का नाम रोशन करेंगी। चहक की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, खेल प्रेमियों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।

Advertisement

Advertisement
×