Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

केंद्र और राज्य सरकार फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध : कृष्ण पाल गुर्जर

एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित राजीव कॉलोनी में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में नए पार्क का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: एनआईटी विधानसभा में विकास कार्यों का उद्घाटन करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, साथ विधायक सतीश फागना व अन्य। छाया-हप्र।
Advertisement
एनआईटी-86 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 स्थित राजीव कॉलोनी में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में नए पार्क का निर्माण, सेक्टर-56 के पार्कों का जीर्णोद्धार, 18 व 24 मीटर चौड़ी सड़कों की मरम्मत, सी.आई.ए. कार्यालय के सामने छठ घाट का निर्माण और चार नए ट्यूबवेल स्थापित करना शामिल है।

कृष्ण पाल गुर्जर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने एनआईटी क्षेत्र में 2700 करोड़ रुपये की हाई टेंशन बिजली लाइनों को भूमिगत करने की महत्वाकांक्षी योजना और यमुना से पाइपलाइन के जरिए 250 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल आपूर्ति परियोजना की भी जानकारी दी।

Advertisement

कार्यक्रम में एनआईटी-86 के विधायक सतीश फागना ने कहा कि केंद्र, राज्य सरकार और नगर निगम मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। वार्ड पार्षद मुकेश डागर, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×