Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कारपेंटर का शव माइनर से बरामद, पत्नी समेत चार पर हत्या का केस

दो साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी, हाल ही में साथ रहने के बहाने हिसार बुलाया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement
हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में एक 38 वर्षीय कारपेंटर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सरसाना माइनर से मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बरवाला निवासी आजाद (38) के रूप में हुई है, जो कारपेंटर का काम करता था। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब दो वर्ष पहले आजाद की पत्नी पिंकी पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन पहले उसने फोन कर दोबारा साथ रहने की इच्छा जताई और शर्त रखी कि आजाद को हिसार आकर उसके साथ रहना होगा। इसके बाद आजाद आजाद नगर में उसके साथ रहने लगा।

शिकायत के मुताबिक रविवार को आजाद दो परिचितों के साथ बालसमंद नहर गया था। कुछ देर बाद दोनों व्यक्ति आजाद नगर थाने पहुंचे और उसके पानी में बह जाने की सूचना दी। पुलिस ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया और रात करीब नौ बजे सरसाना माइनर से आजाद का शव बरामद कर लिया।

Advertisement

परिजनों ने घटना को हत्या बताते हुए पत्नी पिंकी और तीन अन्य लोगों के खिलाफ साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×