Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले कैप्टन योगेश बैरागी

जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर भाजपा युवा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात करते कैप्टन योगेश बैरागी। -हप्र
Advertisement

जुलाना विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे। कैप्टन योगेश बैरागी ने बताया कि मुलाकात के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने, युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर भी विचार-विमर्श किया। कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि नितिन नबीन जैसे अनुभवी और संगठन निष्ठ नेता के नेतृत्व में भाजपा परिवार और अधिक मजबूत होगा। भाजपा का संगठनात्मक ढांचा अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना पर आधारित है, जिसे नया नेतृत्व और मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisement
Advertisement
×