Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कैप्टन अजय यादव ने पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे और स्व.आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फरीदाबाद में रविवार को पूर्व विधायक स्व. आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। साथ है जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व विनोद कौशिक। -हप्र
Advertisement

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव रविवार को पूर्व विधायक आनंद कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर पहुंचे और स्व.आनंद कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व विधायक के अनुज कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक व शोक स्तप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस मौके पर कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि यह अटल सत्य है कि एक दिन सभी को इस संसार को छोड़कर जाना है, लेकिन व्यक्ति के अच्छे कर्मों की चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक कांग्रेस के सही मायने में सच्चे सिपाही थे। उन्होंने अपने राजनीतिक कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए लोगों की सच्चे दिल से सेवा की और एक कर्मठ कांग्रेस नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को भारी क्षति पहुंची है, जिस की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आनंद कौशिक सरल स्वभाव व बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे जिन्होंने दलगत राजनीति से हटकर हमेशा सामाजिक हितों के लिए काम किया। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Advertisement

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, अनिल शर्मा, वेदप्रकाश यादव, एनके शर्मा, दलीप यादव, ओमी यादव, प्रेम यादव, विकास फागना, प्रवीण शर्मा भी मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
×