Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हाईवे पर कैंटर में लगी आग, बचा ड्राइवर

दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक कैंटर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर समय रहते कैंटर से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात डेढ़ बजे एक कैंटर रोहतक की ओर से...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हांसी में गढ़ी गांव में धू-धूकर जला कैंटर। -निस
Advertisement

दिल्ली हाईवे पर बुधवार देर रात एक कैंटर में अचानक आग लग गई। ड्राइवर समय रहते कैंटर से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात डेढ़ बजे एक कैंटर रोहतक की ओर से आ रही थी। जैसे ही गाड़ी गढ़ी गांव पार कर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल के पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारियों पहले तो आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ज्यादा लगने के कारण तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। हांसी से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी विनोद ने बताया कि टीम के पहुंचने तक आग पूरी गाड़ी में फैल चुकी थी। काफी प्रयासों के बाद आग बुझाई गई, लेकिन कैंटर पूरी तरह जल गया। यह कैंटर जीतपुरा निवासी विनोद का है। जिसमें पॉलीथीन और अन्य सामान भरा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×