राज्यपाल प्रो. असीम घोष के जन्मदिवस पर शिविर, 294 यूनिट रक्त एकत्रित
जिला रेड क्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा हरियाणा के राज्यपाल एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा, प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल...
जिला रेड क्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा हरियाणा के राज्यपाल एवं अध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा, प्रो. असीम कुमार घोष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिले के विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 294 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। सभी शिविर डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन तथा हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी व महासचिव डॉ. सुनील कुमार के दिशा-निर्देशन में सम्पन्न हुए। इस कार्य में जिले के एसजीटी विश्वविद्यालय, सुशांत विश्वविद्यालय, गुरुग्राम विवि, क्लोरिन इंडिया कंपनी, शूरूगा इंडिया लिमिटेड तथा गोदरेज नेचर प्लस ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रेड क्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। इनमें डॉ. एलीना, डॉ. सुनील कुमार, बाल कल्याण मंडल अधिकारी कमलेश शास्त्री, रश्मि जैन, वाइस चांसलर संजय कौशिक तथा रजिस्ट्रार डॉ. संजय अरोड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी ने प्रदेश की सभी जिला शाखाओं को संदेश देते हुए कहा कि भविष्य में हरियाणा में किसी भी गणमान्य व्यक्ति के जन्मदिवस या विवाह वर्षगांठ जैसे अवसरों पर रक्तदान शिविर और सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

