Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

विधानसभा की कार्यवाही देखकर विद्यार्थियों ने समझी संसदीय पत्रकारिता की बारीकियां

गुजविप्रौवि के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में मानसून सत्र का किया प्रत्यक्ष अवलोकन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र-2026 की कार्यवाही का अवलोकन करते गुजविप्रौवि के जनसंचार विभाग के विद्यार्थी। -हप्र
Advertisement
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (गुजविप्रौवि), हिसार के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र-2026 की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विजय कुमार के मार्गदर्शन में विभागाध्यक्ष डॉ. अज्ञा राम पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों का दल विधानसभा पहुंचा। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, राजनीतिक संचार और संसदीय पत्रकारिता की व्यावहारिक जानकारी देना था।

डॉ. अज्ञा राम पांडेय ने कहा कि जनसंचार के विद्यार्थियों के लिए कक्षा में पढ़ाई के साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं और मीडिया के वास्तविक कार्यक्षेत्र को समझना भी जरूरी है। विधानसभा की कार्यवाही को प्रत्यक्ष देखने से विद्यार्थियों को संसदीय लोकतंत्र और राजनीतिक संचार की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया जनता और लोकतांत्रिक संस्थाओं के बीच महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। संसदीय पत्रकारिता में तथ्यों की शुद्धता, निष्पक्षता और संतुलन का विशेष महत्व है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को राजनीतिक रिपोर्टिंग, समाचार लेखन और मीडिया अनुसंधान के व्यावहारिक पक्ष से परिचित कराने में सहायक होते हैं।

Advertisement

विद्यार्थियों ने सदन में बैठकर प्रश्नोत्तर, विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा और सरकार-विपक्ष के बीच होने वाले संवाद को देखा। उन्होंने यह भी समझा कि विधानसभा की कार्यवाही से समाचार किस प्रकार तैयार किए जाते हैं और संसदीय घटनाक्रम की रिपोर्टिंग में किन तथ्यों का ध्यान रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए ज्ञानवर्धक रहा। इससे उन्हें कक्षा में पढ़ी गई संसदीय पत्रकारिता और राजनीतिक संचार की अवधारणाओं को वास्तविक परिस्थितियों में समझने का अवसर मिला।

Advertisement

Advertisement
×