प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व को बड़ी देन योग है, आज पूरा विश्व मोदी द्वारा दिखाए गए योग के रास्ते पर चल रहा है। इसी का परिणाम है कि आज आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय जोन की योग महिला टीम में हिस्सा ले रही है, जो की मोदी की वैश्विक नेतृत्व की क्षमता को दर्शाती है। अब देश योग के दूसरे चरण आध्यात्मिक योग की तरफ बढ़ रहा है। आध्यात्मिक योग के सहारे हम बेहतर समाज और वातावरण का निर्माण कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने मंगलवार को सेक्टर 65 शाहपुर स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में यह बात कही। मंगलवार को आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तरीय महिला योगासन चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। चैंपियनशिप में सीबीएसई बोर्ड के सभी नौ जोनों जिन में 8 जोन भारतवर्ष के तथा एक जोन अंतरराष्ट्रीय टीमों का है, हिस्सा ले रहा है। संस्थान के अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर डागर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 800 से लेकर 900 अतिथियों का आगमन हुआ है। संस्थान में यह आयोजन चार दिन चलेगा तथा 2 अक्तूबर को इसका समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर खिलाड़ियों ने दुर्लभ योगासन का प्रदर्शन कर योग के महत्व को दर्शाया, वहीं आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राष्ट्रीय स्तरीय महिला योगासन प्रतियोगिता के शुभारंभ के मौके पर आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान के प्रांगण में विशाल मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इसके बाद संस्थान के सभागार में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें फरीदाबाद में शिक्षा जगत के पितामह कहे जाने वाले सी बी रावल, आनंद मेहता, एच.एस.मलिक, बीडी शर्मा, नरेंद्र परमार, राजदीप सिंह, कमलेश डागर, सत्येंद्र भड़ाना, वेदपाल धनकड़, सतीश फोगाट, चंद्रभान शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।
Advertisement
फरीदाबाद में मंगलवार को आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में शिक्षाविद् एच.एस. मलिक को सम्मानित करते उत्तर प्रदेश के मंत्री लक्ष्मी नारायण। साथ हैं चेयरमैन सतबीर डागर, सीबी रावल, आनन्द मेहता व अन्य। -हप्र
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

