Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Gurugram School's Bomb Threat: गुरुग्राम के चार नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

School Bomb Threat: गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के चार नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुन्स्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 का...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

School Bomb Threat: गुरुग्राम में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के चार नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने वाले स्कूलों में डीएलएफ फेज-1 स्थित कुन्स्कापालन स्कूल, सेक्टर-53 का लांसर स्कूल, सेक्टर-64 स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल लर्निंग स्कूल और बादशाहपुर का पाथवेज़ वर्ल्ड स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। संबंधित थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे तथा सभी स्कूल परिसरों में मानक सुरक्षा प्रक्रियाएं (SOP) लागू कर दी गईं। एहतियात के तौर पर स्कूलों में मौजूद छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिसरों की गहन तलाशी ली जा रही है।

Advertisement

इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है, जो जांच में सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी स्कूल परिसर से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।

Advertisement

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई का पता लगाने के लिए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।

Advertisement
×