गुरुग्राम में निजी स्कूल को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी
गांव बालियावास स्थित एक प्राइवेट स्कूल को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है और डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की थाना पुलिस, डॉग...
गुरुग्राम में बुधवार को डाॅग स्क्वायड के साथ स्कूल की गहराई से जांच करते पुलिसकर्मी और सुरक्षा एजेंसियाें के कर्मचारी। -हप्र
Advertisement
गांव बालियावास स्थित एक प्राइवेट स्कूल को ई-मेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। गुरुग्राम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्कूल की सुरक्षा बढ़ा दी है और डीएलएफ फेज-1, गुरुग्राम की थाना पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम डिस्पोजल स्क्वॉड व अन्य विशेष टीमों को तुरंत मौके पर भेजा। इस दौरान स्कूल परिसर, कक्षाओं, भवनों व आसपास के क्षेत्र की गहनता से चैकिंग की गई। अब तक की जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु अथवा विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। पुलिस टीमों ने पूरे परिसर को सुरक्षित घोषित किया गया है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा ई-मेल के स्रोत व भेजने वाले की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

