Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

रक्तदान शिविर का शुभारंभ : मेयर राजीव जैन बोले-हर जरूरतमंद को समय पर रक्त मिले

रक्तदान शिविर का शुभारंभ -मेयर राजीव जैन ने रविवार को वार्ड-1 शिव मंदिर जटवाड़ा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्त के दान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यदि जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल जाये...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रक्तदान शिविर का शुभारंभ -मेयर राजीव जैन ने रविवार को वार्ड-1 शिव मंदिर जटवाड़ा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्त के दान से बड़ा कोई दान नहीं होता।-हप्र
Advertisement

रक्तदान शिविर का शुभारंभ -मेयर राजीव जैन ने रविवार को वार्ड-1 शिव मंदिर जटवाड़ा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्त के दान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यदि जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल जाये तो उसे जीवनदान मिल जाता है। इस अवसर पर 56 युवाओं ने रक्तदान किया ।

इस दौरान मेयर जैन ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष रक्त समय पर न मिल पाने के कारण अनेक लोगों की मौत हो जाती हैं। जरूरतमंद मरीज को रक्त की पूर्ति रक्तदान के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि रक्तदान समाज की उत्तम सेवा है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीडि़त मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता रहती है। इसी प्रकार सडक़ दुर्घटना में भी घायलों के प्राणों की रक्षा के लिए रक्त की जरूरत पड़ती है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

Advertisement

रक्तदान शिविर में पार्षद हरिप्रकाश सैनी, विनोद खत्री, गौरव प्रजापत, योगेश शर्मा, श्याम सिंह नंबरदार, राजेंद्र सिंह प्रधान, पंडित महेश शर्मा, दीपक खत्री आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×