Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नूंह में खंड कृषि अधिकारी व सुपरवाइजर 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

गेहूं सर्वे के नाम पर किसान से मांगे थे रुपये, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। iStock
Advertisement

जिले के फिरोजपुर झिरका में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने कृषि विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार शाम करीब 7 बजे शहर के गुरुग्राम-अलवर हाईवे स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में की गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, जो खंड कृषि अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं, और पंकज, जो कृषि सुपरवाइजर हैं, के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने रीगड़ गांव के रहने वाले किसान फैसल से गेहूं की फसल का सर्वे करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

Advertisement

जानकारी के अनुसार किसान फैसल ने इस मांग को लेकर विजिलेंस विभाग से शिकायत की थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। तय योजना के तहत किसान को आरोपियों के पास रुपये देने के लिए भेजा गया। जैसे ही आरोपियों ने रिश्वत की रकम पकड़ी, विजिलेंस टीम ने तुरंत उन्हें दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई है।

Advertisement

दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस अधिकारी ज़ाकिर हुसैन का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और यदि इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।

Advertisement
×