ब्लैकमेल कर वसूली करने वाले प्रेमी-प्रेमिका दो लाख लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 10 लाख थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी को ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से दो...
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 10 लाख
थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस ने एक युवती और उसके प्रेमी को ब्लैकमेल कर जबरन वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ काबू किया। मामले में एक्सटॉर्शन सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अहीरवाड़ा बल्लभगढ़ निवासी एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने शिकायत दी थी कि जून 2023 में एक युवती ने उसके सेक्टर-75 स्थित कार्यालय में अकाउंट्स टैली की ट्रेनिंग शुरू की थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शिकायतकर्ता के मुताबिक मार्च 2026 में युवती ने बताया कि उसकी शादी कार्तिक नामक युवक से तय हो गई है।
आरोप है कि 18 मई को युवती अपने प्रेमी कार्तिक के साथ कार्यालय पहुंची, जहां दोनों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और जबरन कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर करवाए। इस दौरान युवती ने पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की।
शिकायत के बाद पुलिस ने रैडिंग पार्टी गठित कर सेक्टर-2 मार्केट में जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को दो लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जमानत मिल गई। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।
