नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा: पंकज पूजन
भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केवल 45 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालना नितिन नबीन के असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का...
भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि केवल 45 वर्ष की आयु में विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालना नितिन नबीन के असाधारण नेतृत्व कौशल, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी सोच का जीवंत प्रमाण है। उनके निर्विरोध निर्वाचन से पूरे संगठन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया आत्म विश्वास संचारित हुआ है। नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित व सक्रिय बनेगा। विशेष रूप से युवा कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने, नेतृत्व संभालने और राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका निभाने के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।
बिहार के पांच बार के विधायक एवं बिहार सरकार में मंत्री रह चुके नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा फरीदाबाद जिला कार्यालय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई, नृत्य किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री चौधरी प्रवीण गर्ग, शोभित अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ, तरनजीत सिंह भाटिया, गिर्राज त्यागी, मनीष छोंकर, सुनील कुमार, विनोद गुप्ता, राज मदान, मनीष राघव, अरुणिमा सिंह, माधव रावत, प्रभा सोलंकी, नीलम तेवतिया, रेखा शर्मा, विनय भाटी, यशराज जाजोरिया, सचिन गुप्ता, अभिषेक राणा भी उपस्थित रहे।

