Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव की तैयारी...प्रभारी कृष्णलाल पंवार ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान पर की चर्चा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत जिला भाजपा भवन में आयोजित बैठक में मंचासीन कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक निखिल मदान, पूर्व मंत्री कविता जैन, राजीव जैन व अन्य।-हप्र
Advertisement
सोनीपत नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निकाय चुनाव के सोनीपत प्रभारी कृष्णलाल पंवार और सह प्रभारी जवाहर सैनी ने मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर निकाय चुनावों को लेकर संगठनात्मक बैठक की, जिसमें चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा टिकट वितरण में योग्यता, ईमानदारी और जनता की स्वीकार्यता को ही प्राथमिकता देगी। हर वार्ड और हर निकाय सीट पर ऐसे उम्मीदवार उतारे जाएंगे, जो जमीन से जुड़े हों और जनता के बीच भरोसेमंद छवि रखते हों। पंवार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

Advertisement

बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में वार्ड और मंडल स्तर पर लगातार बैठकों का दौर चलेगा। जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। संगठन को चुनावी मोड में लाने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी और हर कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका दी जाएगी।

Advertisement

कृष्णलाल पंवार ने कहा कि निकाय चुनाव केवल स्थानीय सरकार चुनने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह विकास और सुशासन पर जनता की मुहर होती है। भाजपा सरकार ने शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, सडक़ों, सफाई व्यवस्था और मूलभूत ढांचे पर विशेष ध्यान दिया है, जिसका लाभ सीधे नागरिकों को मिला है।

इस मौके पर सह-प्रभारी जवाहर सैनी ने भी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जीत की सबसे बड़ी कुंजी है।

बैठक में विधायक निखिल मदान, जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनीपत जिला प्रभारी सतीश नांदल, जिला चुनाव प्रभारी जवाहर सैनी, पूर्व मंत्री कविता जैन, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ नेता देवेंद्र कौशिक, माईराम कौशिक, आजाद नेहरा, पुनीत त्यागी व जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री आदि भी मौजूद रहे।

Advertisement
×