Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BJP Training Camp : भाजपा का प्रशिक्षण महाशिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया संगठन व सोशल मीडिया का पाठ

BJP Training Camp :  रेवाड़ी में जिला भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर' का शनिवार को शंखनाद के साथ शुभारंभ हो गया। जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली की अध्यक्षता में शुरू हुए इस शिविर के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर में भाग लेते भाजपा नेता। -हप्र
Advertisement

BJP Training Camp :  रेवाड़ी में जिला भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय 'पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाशिविर' का शनिवार को शंखनाद के साथ शुभारंभ हो गया। जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली की अध्यक्षता में शुरू हुए इस शिविर के पहले दिन कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल के टिप्स दिए गए।

प्रथम सत्र में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पार्टी के संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने संगठन को सरकार की रीढ़ बताया और कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का अहसास कराया। मुख्य वक्ता विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा निकायों में मिली जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम को देते हुए अनुशासन पर जोर दिया।

Advertisement

शिविर के द्वितीय सत्र में मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जवाहर यादव ने सोशल मीडिया की अहमियत समझाई। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विपक्ष के दुष्प्रचार का करारा जवाब देकर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां घर-घर तक पहुंचाई जा सकती हैं। मंच संचालन महामंत्री हिमांशु पालीवाल ने किया। इस अवसर पर बावल विधायक कृष्ण कुमार व जिला प्रभारी नसीम अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×