Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा सरकार किसान मजदूर की आवाज को लगातार दबा रही : शिव शंकर भारद्वाज

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान मजदूर की आवाज को लगातार दबा रही है। चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल होते हुए आज...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में बुधवार को प्रदर्शन में शामिल होते पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज। - हप्र
Advertisement

कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक डॉ. शिवशंकर भारद्वाज ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार किसान मजदूर की आवाज को लगातार दबा रही है।

चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदर्शन में शामिल होते हुए आज पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार जानबूझकर 36 बिरादरी के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा का प्रदेश के हितों से कोई लेना-देना नहीं है, केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश में देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में लगातार मजबूत हो रही है और राहुल गांधी देश भर में आमजन की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। इसी तरह कांग्रेस प्रदेश में आमजन की आवाज को लगातार बुलंद कर रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, महिलाओं से अपराधिक घटनाएं, लूटपाट, चोरी, डकैती, हत्याओं से जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

Advertisement

Advertisement
×