Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा सरकार युवा विरोधी, भर्ती प्रणाली खुला धोखा : रणधीर सिंह चिका

युवा जजपा द्वारा 28 दिसंबर को अटेली विधानसभा क्षेत्र के दौंगड़ा अहीर चौक पर आयोजित किये जाने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज जजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नारनौल में बृहस्पतिवार को जजपा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

युवा जजपा द्वारा 28 दिसंबर को अटेली विधानसभा क्षेत्र के दौंगड़ा अहीर चौक पर आयोजित किये जाने वाले युवा योद्धा सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज जजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव एवं हरियाणा के युवा योद्धा के संरक्षक प्रो. रणधीर सिंह चिका तथा युवा प्रदेश महासचिव राजू पाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रो. रणधीर सिंह चिका ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हरियाणा की भर्ती प्रणाली जनता के साथ खुला धोखा बन चुकी है। हाल ही में घोषित अंग्रेजी एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती के परिणामों ने इस सच्चाई को उजागर कर दिया है, जिसमें दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों के साथ खुला अन्याय हुआ है। युवा प्रदेश महासचिव राजू पाई ने कहा कि युवाओं का भविष्य केवल जजपा में ही सुरक्षित है, क्योंकि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला स्वयं युवा हैं और युवा ही युवाओं के दर्द को समझ सकता है।

युवा जिला प्रभारी विष्णु डाबड़ और युवा जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने मुख्य अतिथियों को आश्वस्त किया कि युवा योद्धा सम्मेलन प्रदेश की राजनीति में नई हलचल पैदा करेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान राजकुमार खातोद, प्रवक्ता विजय छिलरो, अनमोल गुप्ता, अभिषेक शर्मा, हैप्पी तैवर, योगी आदलपुर, शेरू महरमपुर आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×