Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हरियाणा में भाजपा ने चोरी से बनाई सरकार : भूपेंद्र हुड्डा

महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व सीएम ने लगाया आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
महेंद्रगढ़ में मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी। -हप्र
Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा ने हरियाणा में ईमानदारी से नहीं, चोरी से सरकार बनाई है। इस चोरी के तमाम सबूत अब समाने आ चुके हैं। राहुल गांधी के बाद अब मीडिया रिपोर्ट में भी इसका खुलासा हुआ है कि चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा सतनाली में महेंद्रगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राव दान सिंह की तारीफ की और कहा अगली सरकार कांग्रेस यानी आपकी आएगी और भाजपा जाएगी। राव दान सिंह को मजबूत करो ताकि आपके काम और इस इलाके का विकास हो सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव में 36 बिरादरी और हर वर्ग ने कांग्रेस को अपना वोट व समर्थन दिया। तमाम लोग बता रहे थे कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है लेकिन नतीजे ठीक इसके उल्टे आए। मैंने उसी समय इन नतीजों पर संदेह जता दिया था लेकिन बाद में जब हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की टीम ने इसकी गहराई से जांच की तो वोट चोरी का पर्दाफाश हो गया। इस अवसर पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कई सवाल पूछे थे, लेकिन आजतक उनका जवाब नहीं मिला। उदाहरण के तौर पर आयोग ने 5 तारीख को रात में बताया कि हरियाणा में 61.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है। लेकिन अगले दिन इसे बढ़ाकर 65.65 प्रतिशत कर दिया गया और गिनती से एक दिन पहले 7 तारीख को इसे बढ़ाकर 67.9 प्रतिशत कर दिया गया। यानी यह समझ से परे है कि ईवीएम बंद होने के बाद अपने आप इतनी वोट कैसे बढ़ गईं। अपने संबोधन में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में सरेआम लूट, डकैती, फिरौती, हत्या, फायरिंग रूटिन बन गई है। खुद केंद्र सरकार के समाजिक प्रगति सूचकांक ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया है। भाजपा ने हरियाणा की आर्थिक हालत इतनी खराब कर दी है कि 18 बड़े राज्यों में हरियाणा 14वें स्थान पर फिसल गया है।

ये रहे मौजूद

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व विधायक राव दान सिंह, विधायक राजबीर फरटिया, विधायक मंजू चौधरी, पूर्व विधायक अनिता यादव, अक्षत यादव, जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष राम रूप आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×