दादरी में हुआ भाजपा जिला कार्यकर्ताओं का सम्मान
भाजपा जिला चरखी दादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सफल आयोजन और सरल एप पर शत-प्रतिशत फोटो अपलोड कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार ने...
भाजपा जिला चरखी दादरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के सफल आयोजन और सरल एप पर शत-प्रतिशत फोटो अपलोड कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार ने कमलम कार्यालय में कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार ने कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता, अनुशासन और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, आईटी व सोशल मीडिया टीम, मोर्चों के पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध रिपोर्टिंग और सामूहिक प्रयास ने दादरी को लगातार प्रदेश में अग्रणी बनाया है। इस मौके पर जगदीश राय फौगाट, रवि गर्ग, केदारनाथ सरोहा, भुनेश गोयल, नवीन काकड़ोली, लीलाराम हिंदुस्तानी, ममता शर्मा, धर्मचंद, अमरदीप धारीवाल, मास्टर हरीश शर्मा, सूर्यदीप व सुंदरपाल रावलधी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

