भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली ने नशा मुक्ति केन्द्र का किया दौरा
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने बृहस्तिवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा कर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने नशे की लत से जूझ रहे युवाओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया...
Advertisement
भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली ने बृहस्तिवार को जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित नशा मुक्ति केन्द्र का दौरा कर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने नशे की लत से जूझ रहे युवाओं से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा समाज और परिवार दोनों के लिए घातक है। तथा इससे मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के स्टाफ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र में उपचार पूरी तरह से निशुल्क है। इस समय 15 मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। इस मौके पर कुलदीप चौहान, सतपाल धूपिया, हिमांशु पालीवाल, पिंकी, जोगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

