Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

विकास कार्यों को गति देने के लिए डीसी से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली

नगर परिषद के चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं और इस समय प्रशासन ने इसकी कमान संभाली हुई है। नगर पार्षदों की अनुपस्थिति में विकास कार्यों की गति बने रहें, इसे लेकर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी में सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा से मुलाकात करतीं भाजपा जिलाध्यक्षा डाॅ. वंदना पोपली। -हप्र
Advertisement

नगर परिषद के चुनाव शीघ्र ही होने वाले हैं और इस समय प्रशासन ने इसकी कमान संभाली हुई है। नगर पार्षदों की अनुपस्थिति में विकास कार्यों की गति बने रहें, इसे लेकर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने उपायुक्त अभिषेक मीणा से मुलाकात की और शहर के विभिन्न जन हितैषी मुद्दों पर चर्चा की।

वंदना पोपली ने कहा कि गढ़ी बोलनी रोड, झज्जर रोड और नारनौल रोड पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के विषय में डीसी को अवगत कराया गया। इन मार्गों पर अंधेरे के कारण लोगों को परेशानियां हो रही है। इस पर डीसी ने कहा कि इस विषय में संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा जा चुका है और जल्द ही इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

Advertisement

डाॅ. पोपली ने कहा कि शहर में अधिकतर नई सड़कों का निर्माण हो चुका है, लेकिन पुरानी सड़कों पर गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत कराने की सख्त जरूरत है।

Advertisement

डीसी ने आश्वासन दिया कि इस समस्या को भी दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर की सीवर लाइन के लिए 150 करोड़ रुपये का बजट पास हो चुका है। जलभराव की समस्या से निपटने के लिए स्टॉर्म वॉटर प्रोजेक्ट पास हो गया है।

Advertisement
×