Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अपनाने पर जोर

रेवाड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत मिशन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
रेवाड़ी के जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ करते वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव व जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली।-हप्र
Advertisement
रेवाड़ी में भाजपा जिला कार्यालय में रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत मिशन और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा की गई।बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में आत्मनिर्भर भारत मिशन की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भाजपा देशभर में जनजागरण कार्यक्रम चला रही है और लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार की अपील कर रही है। यादव ने कहा कि यह केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे।

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद रहे ये प्रभारी और अधिकारी

बैठक में जिला प्रभारी असीम अहमद, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक हुकमचंद यादव, चेयरमैन कृष्ण कुमार, रामपाल यादव, सुनील कुमार, महाबीर यादव, महामंत्री हिमांशु पालीवाल व कुलदीप चौहान, चेयरपर्सन पूनम यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, बलजीत यादव, सुरेंद्र सरपंच, एडवोकेट गुरदयाल, मंडल अध्यक्ष हरीश दायमा, अनूप सरपंच, गोपीचंद यादव, सविता यादव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Advertisement

Advertisement
×