कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सदभाव यात्रा का सोहना में जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस यात्रा का निकलने का उद्देश्य यात्रा के नाम मेें ही है। हरियाणा का आपसी भाईचारा सदियोंं से मजबूत रहा है लेकिन कुछ साल से भाजपा ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस भाईचारे को खराब कर दिया है, जिससे 36 बिरादरी के आपसी भाईचारे में खटास आ रही है, उस खटास को दूर करने के लिए यह यात्रा निकाली है और 36 बिरादारी का आपसी भाईचारा मजबूत रहे।
इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहीदा खान, कांग्रेस वरिष्ठ नेता पहलवान सतबीर खटाना के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। पूर्व सांसद व कांग्रेस नेताओं ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यात्रा का सोहना शहर में व्यापारियों, दुकानदारों और शहर के मौजिज लोगों ने फूलमालाएं पहनकर स्वागत किया। दमदम रोड पर कांग्रेस नेता पहलवान सतवीर खटाना के निवास पर यात्रा का फूलों की वर्षा से स्वागत किया। महिलाओं ने यात्रा का स्वागत करते हुए पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को आशीर्वाद दिया। कांग्रेस वरिष्ठ नेता पहलवान सतबीर खटाना ने कहा कि बृजेन्द्र सिंह के परिवार का इस क्षेत्र से विशेष लगाव रहा है। उसी का परिणाम है कि पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में सदभाव यात्रा निकाल रहे है क्योकि सत्ता के नशे में भाजपा नेताओं ने प्रदेश के आपसी भाईचारे को खराब कर दिया है। भाजपा नेता अपने चुनावी वायदों को पूरा करने कही बजाए सिर्फ हिन्दू मुस्लमान की राजनीति कर रहे हैं ताकि लोग जाति व धर्म में लड़ते रहे और हम प्रदेश को लूटते रहे लेकिन कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने देंगे, ये हमारा वायदा है।

