होली पर बड़ी राहत, मार्च भर चलेगी मदार-रोहतक स्पेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा के संचालन की अवधि अब 30 दिन और बढ़ा दी गई है। पहले यह ट्रेन सीमित अवधि...
Advertisement
भारतीय रेलवे ने होली पर्व के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मदार-रोहतक-मदार स्पेशल रेल सेवा के संचालन की अवधि अब 30 दिन और बढ़ा दी गई है। पहले यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए चलाई जा रही थी, अब इसे पूरे मार्च माह तक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639 मदार-रोहतक (प्रतिदिन) स्पेशल रेल सेवा 1 से 31 मार्च तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मदार से प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे रोहतक पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09640 रोहतक-मदार (प्रतिदिन) स्पेशल ट्रेन रोहतक से दोपहर 1:20 बजे रवाना होकर रात 10:35 बजे मदार पहुंचेगी।
Advertisement
Advertisement
×

