Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हत्या के 5 साल फरार आरोपी भूपेंद्र हथीन पुलिस ने किया गिरफ्तार

हथीन उपमंडल के गांव गहलब में 5 साल पहले हुई हत्या के आरोपी भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और हथियार सरिया बरामद किए गए हैं। उसे एक दिन के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हथीन उपमंडल के गांव गहलब में 5 साल पहले हुई हत्या के आरोपी भूपेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से वारदात में प्रयुक्त बाइक और हथियार सरिया बरामद किए गए हैं। उसे एक दिन के लिए पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया है ताकि और पूछताछ की जा सके। पुलिस के अनुसार, 3 जून 2021 को गांव गहलब में डिग्गल उर्फ डिंगबर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के चचेरे भाई सौरभ की शिकायत पर बहीन थाना में 8 नामजद और 10-12 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस महानिदेशक ने इस मामले में विक्की उर्फ विकास, राहुल और अमीत उर्फ सल्ली पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

Advertisement

इस मामले में पहले ही अमीत उर्फ सल्ली, राहुल, विकास उर्फ विक्की, सुशांक उर्फ किट्टू (पलवल), श्याम उर्फ राहुल (पलवल), होशियार, आकाश उर्फ बकाची (गांव जोधपुर) और जगपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। भूपेंद्र से पूछताछ जारी है ताकि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता लगाया जा सके।

Advertisement

Advertisement
×