भुक्कल ने उठाया रिलायन्स मैट सिटी में युवाओं के रोजगार का मुद्दा
झज्जर के बादली विस क्षेत्र में बसी रिलायन्स मैट सिटी में स्थापित कम्पनियों में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल खूब गरजी। उन्होंने इस मामले में सरकार से...
झज्जर के बादली विस क्षेत्र में बसी रिलायन्स मैट सिटी में स्थापित कम्पनियों में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री और झज्जर की कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल खूब गरजी। उन्होंने इस मामले में सरकार से प्रश्नकाल के दौरान जवाब मांगा और कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्या सरकार इन कम्पनियों में इलाके के युवाओं को रोजगार दिलाने में सफल रही है। हांलाकि इस मामले में सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरवीर सिंह ने सफाई दी और पूर्व मंत्री को आश्वास्त किया कि सरकार हरियाणा के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिए जाने के लिए संकल्पबद्ध है, लेकिन सरकार कतई यह नहीं तय कर सकती कि इन कम्पनियों में क्षेत्र के पचास किलोमीटर दायरे में रहने वाले युवाओं को ही रोजगार मिले। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि हरियाणा के युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन यह सरकार के हाथ की बात नहीं है कि केवल उसी क्षेत्र के युवाओं को ही रोजगार मिले।

