Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani News : गांव चांग में ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ली स्वच्छता की शपथ

जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में हुई विशेष ग्राम सभाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी के गांव में सभा में उपस्थित ग्रामीण व अधिकारी। -हप्र
Advertisement
Bhiwani News : सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जिले की सभी 312 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। गांवों में पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, ग्राम पंचायत विकास योजना, गांव को बाल विवाह मुक्त करना और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व पात्र लोगों को लाभ दिलाने पर विस्तार से चर्चा की गई। चांग महाग्राम पंचायत में डीडीपीओ सोमबीर कादयान पहुंचे। बड़सी गुजरान व बड़सी जाटान में रविंद्र दलाल ने भी शिरकत की। गांव चांग में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमवीर कादयान ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। गांव की सरपंच सुदेश रानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने गांव में हो रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement

गांव में पेयजल समेत अन्य समस्याओं को उठाया

ग्राम सभा में गांव में गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति, गंदे पानी की निकासी एवं प्रबंधन, अमृत सरोवर से जुड़े कार्य तथा जलभराव अथवा जल निकासी से संबंधित समस्याओं की भी समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ जल अर्पण अभियान के तहत जल जीवन मिशन के सहयोग से गांव में पेयजल आपूर्ति तथा हर घर जल व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। गांव में स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा गांव को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisement

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंच, सरपंच, सफाई मित्र, स्वयं सहायता समूह, युवा क्लब, पुस्तकालय, अधिकारी, स्काउट्स एवं गाइड्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व गांव के गणमान्य लोगों के साथ स्वच्छता की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम सभा में गांव के समग्र विकास के लिए वीबीजीरामजी योजना के तहत अधिक से अधिक कार्य करवाना, गांव बाल विवाह से पूर्णरूप से मुक्त करने पर ग्रामीणों ने विस्तार से चर्चा की। डीडीपीओ ने कहा कि विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करना रहा।

Advertisement
×