Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani News : हनुमान गेट चौक की धंसती सड़क का खुला राज, जमीन के नीचे मिला पुराना बंद पड़ा नाला

शहर के हनुमान गेट चौक क्षेत्र में बार बार धंस रही सड़क के पीछे की असली वजह सामने आ गई है। जांच में पाया गया कि पेयजल पाइपलाइन के ज्वाइंट में मामूली लीकेज और जमीन के नीचे दबा एक पुराना...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी के  हनुमान गेट चौक पर धंसी सड़क के नीचे मिले पुराने ठप्प नाले को दुरुस्त करते जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी। -हप्र
Advertisement
शहर के हनुमान गेट चौक क्षेत्र में बार बार धंस रही सड़क के पीछे की असली वजह सामने आ गई है। जांच में पाया गया कि पेयजल पाइपलाइन के ज्वाइंट में मामूली लीकेज और जमीन के नीचे दबा एक पुराना ठप् नाला इस समस्या के लिए जिम्मेदार है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं।

लगातार सड़क धंसने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी। मामला उपायुक्त साहिल गुप्ता के संज्ञान में आते ही उन्होंने तुरंत विभाग को स्थायी समाधान के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच की।

Advertisement

कार्यकारी अभियंता कपिल देव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ पेयजल पाइपों के ज्वाइंट में लीकेज मिली, जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया। इसके बावजूद पानी जमा होने की स्थिति बनी रही। आगे खुदाई करने पर एक पुराना ठप्प नाला मिला, जिससे जमीन कमजोर हो रही थी और सड़क धंस रही थी। उन्होंने कहा कि नाले को दुरुस्त करने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने का कार्य जारी है। जल्द ही समस्या पूरी तरह दूर कर दी जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×