Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani विधायक राजबीर फरटिया ने किया बहल अनाज मंडी का औचक निरीक्षण

किसानों की समस्याएं, शौचालय व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बहल अनाज मंडी में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान किसानों व मजदूरों से बातचीत करते विधायक राजबीर फरटिया। -हप्र
Advertisement

बहल क्षेत्र की अनाज मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से उठ रही शिकायतों के बीच आज विधायक राजबीर फरटिया ने औचक निरीक्षण कर मौके पर ही समस्याओं का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंडी में मौजूद किसानों और मजदूरों से सीधे संवाद किया। किसानों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि मंडी में बने शौचालय अधिकांश समय बंद रहते हैं, जिससे विशेषकर दूर-दराज से आने वाले किसानों, महिलाओं और मजदूरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक ने तुरंत मंडी सचिव को मौके पर बुलाया और शौचालयों को शीघ्र चालू करवाने तथा उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस दौरान किसानों ने अन्य समस्याएं भी उठाईं, जिनमें फसल की समय पर खरीद, भुगतान में देरी, मंडी में साफ-सफाई की कमी, पेयजल की उचित व्यवस्था न होना और बैठने के लिए पर्याप्त स्थान की कमी प्रमुख रही। किसानों ने कहा कि फसल लेकर घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानी झेलनी पड़ती है।

Advertisement

विधायक राजबीर फरटिया ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी दूरभाष पर बातचीत कर मंडी के नवीनीकरण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और समग्र विकास को लेकर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मंडी में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यक सुधार कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस दौरान लोहारू क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद रहे और उन्होंने विधायक के इस कदम का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि अब उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा।

Advertisement
×