Bhiwani शिक्षा मंत्री ने किया प्रोमिला सुहाग की पुस्तक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट का विमोचन
स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग द्वारा लिखित आठवीं पुस्तक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (मानवीय संसाधन प्रबंध) का विमोचन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा किया गया। विमोचन अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से सेवानिवृत्त...
स्थानीय वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग द्वारा लिखित आठवीं पुस्तक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (मानवीय संसाधन प्रबंध) का विमोचन शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा द्वारा किया गया।
विमोचन अवसर पर महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से सेवानिवृत्त प्रो. राजकुमार, उद्योगपति राजेश जैन, सरपंच रणदीप आर्य, एवं वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पुस्तक से हमें जो शिक्षा और ज्ञान प्राप्त होता है, वह बेजोड़ है, लेकिन विद्यार्थियों की मांग के अनुरूप पुस्तक उपलब्ध कराके शिक्षा प्रणाली को थोड़ा आधुनिक बनाने में डॉ. प्रोमिला सुहाग ने जो योगदान दिया, वह प्रशंसनीय है।
प्रो. राजकुमार ने कहा कि उन्होंने कहा कि शिक्षा संबंधी अभियान में पुस्तक की रचना कर अपनी आहुति डालने पर डॉ. प्रोमिला सुहाग के योगदान पर हमें गर्व है। पुस्तक की लेखिका वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग की निर्देशिका डॉ. प्रोमिला सुहाग ने बताया कि यह पुस्तक बीबीए बीसीए, बीकॉम, एमकॉम के पाठ्यक्रमानुसार विद्यार्थियों को समर्पित की गई है।
