भिवानी : दीक्षा का प्रो रेसलिंग लीग में चयन
खेल नगरी कहे जाने वाले भिवानी जिला के गांव अजीतपुर की बेटी दीक्षा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी चमक बिखेरी है। दीक्षा का चयन आगामी प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 और महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।...
खेल नगरी कहे जाने वाले भिवानी जिला के गांव अजीतपुर की बेटी दीक्षा ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी चमक बिखेरी है। दीक्षा का चयन आगामी प्रो रेसलिंग लीग सीजन-5 और महाराष्ट्र केसरी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 15 जनवरी से एक फरवरी तक होने वाली इस लीग में दीक्षा 76 किग्रा भार वर्ग में चुनी गई। लीग का आयोजन लगभग 7 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद दोबारा हो रहा है। ऐसे में इस लीग का हिस्सा बनना दीक्षा के करियर के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। दीक्षा की इस उपलब्धि पर उनके चाचा बिंद्र बोस ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि दीक्षा का चयन उसकी वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि दीक्षा की इस कामयाबी के पीछे उनके कोच मंदीप की अहम भूमिका रही है। पिता सुरेश कुमार व माता भानु प्रिया ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दीक्षा इस लीग में भी अन्य प्रतियोगिताओं की तरह शानदार प्रदर्शन करेगी।

