Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BHIWANI एचटेट- 2024 की ओएमआर शीटें नष्ट करने को लेकर छिड़ा विवाद

शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों ने बोर्ड परिसर में दिया धरना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में धरने पर बैठै हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कर्मचारी। -हप्र
Advertisement

OMR sheets हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिसर में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काम छोड़कर धरना प्रदर्शन किया, जिनका आरोप है कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन हाईकोर्ट की अवमानना कर एचटेट- 2024 की परीक्षा की ओएमआर शीटें नष्ट कर रहा है।

शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन नेताओं का आरोप है कि ये ओएमआर शीटें नष्ट की तो बोर्ड के पास कोई रिकॉर्ड नहीं रहेगा। कोर्ट में सबूत मांगे तो कैसे देंगे। यही नहीं, बोर्ड कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि एचटेट परीक्षा में घोटाला हुआ था, जिसे दबाने व छिपाने की मंशा से ये सब किया जा रहा है।

Advertisement

बोर्ड के पास पूरा रिकॉर्ड: चेयरमैन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन पवन कुमार ने सफाई दी कि सब नियमों के मुताबिक हो रहा है। परीक्षा के 6 महीने बाद ओएमआर शीटें नष्ट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड के लिए सभी स्कैन की हुई ओएमआर शीटें बोर्ड के रिकॉर्ड में हैं। चेयरमैन पवन कुमार ने कहा कि ये विरोध गलत है। ऐसे शिक्षा बोर्ड की साख व कार्यशैली पर सवाल उठाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×