Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Bhiwani city Civic issues: भिवानी में जर्जर सड़कों और जलभराव से परेशान लोगों ने जताया रोष

अधिकारी कागजों में भेज रहे फर्जी रिपोर्ट, ग्रांट का नहीं हो रहा सही इस्तेमाल : भगवानदास कालिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में जर्जर सड़कों और जलभराव से परेशान लोग रोष व्यक्त करते हुए। -हप्र
Advertisement
Bhiwani city Civic issues: भिवानी शहर की जर्जर सड़कों और सीवरेज व्यवस्था के कारण जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रोष व्यक्त किया है। स्थानीय घंटाघर, सराय चौपटा, रोहतक गेट, बिचला बाजार, जैन चौक और ढाणा रोड जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सड़कों पर बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है और आए दिन ई-रिक्शा पलटने से लोग घायल हो रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने रोष जताते हुए कहा कि वे पिछले कई वर्षों से नगर परिषद के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन केवल लीपापोती की जाती है और कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला जा रहा। इस मुद्दे पर भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भगवानदास कालिया ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

Advertisement

शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों के हालात बदतर

कालिया ने कहा कि पिछले डेढ़-दो साल से उनका अभियान चल रहा है, जिसमें शहर की पानी, सीवरेज और घंटाघर से तोशाम रोड, हांसी गेट से तिगड़ाना मोड़, घंटाघर से दादरी गेट, बिचला बाजार, जैन चौक, ढाणा रोड, सराय चौपटा, दिनोद गेट से पुरानी अनाज मंडी, दिनोद चौकी और गौशाला चौपटा की खस्ताहाल सड़कों के सुधार की मांग शामिल है। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली और सीएम विंडो पर हुई फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शहर के विकास के लिए इतनी भारी-भरकम ग्रांट भेज रहे हैं कि हरियाणा में कहीं कोई समस्या न रहे, लेकिन कर्मचारी केवल कागजों में पूर्ति करके फर्जी रिपोर्ट भेज देते हैं कि शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जब उनके द्वारा इसके विरोध में सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई जाती है तो अधिकारियों और कुछ भाजपा नेताओं की मिलीभगत से सीएम विंडो की बैठक में बिना उनके या शहर के लोगों से बात किए, कागजों पर मुहर लगाकर उस शिकायत को बंद करवा दिया गया।

Advertisement

अधिकारियों, कर्मचारियों पर की जाए कार्रवाई

उन्होंने मांग की कि सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों या पार्टी से जुड़े ऐसे लोगों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई कर उन्हें बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कागजी हेराफेरी बंद कर सड़कों का स्थाई निर्माण और समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे इस जनसमस्या को लेकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर व्यापारी अतुल रोहिल्ला, सुरेश, कुसाल, दिलपत राय, शंकर, विकास, अंकित, अमन, रमेश, चांदराम, अमित, अशोक, आशीष, आशु सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Advertisement
×