Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

BHIWANI चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड सब्जेक्ट रैंकिंग के टॉप 300 में शामिल : बावा

QS World University Rankings चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया की टॉप 300 विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान बनाई है। कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल, एरोनॉटिकल एवं मैन्युफैक्चरिंग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भिवानी में पत्रकारों से बातचीत करते प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा व अन्य। -हप्र
Advertisement

QS World University Rankings चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग बाय सब्जेक्ट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर दुनिया की टॉप 300 विश्वविद्यालयों में अपनी पहचान बनाई है। कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और मैकेनिकल, एरोनॉटिकल एवं मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में विश्वविद्यालय ने विशेष उपलब्धि हासिल की है।

यह बात चांसलर के सलाहकार प्रो. (डॉ.) आर.एस. बावा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में बताया कि विश्वविद्यालय ने वर्ष 2025 में पांच विषयों से क्यूएस रैंकिंग में शामिल होने के बाद अब 2026 में 11 प्रमुख विषयों में अपनी स्थिति मजबूत की है। इनमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, केमिस्ट्री, बिजनेस मैनेजमेंट, केमिकल इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज, एनवायरनमेंटल साइंसेज, मैथेमेटिक्स, फिजिक्स और इकोनॉमिक्स शामिल हैं।

Advertisement

क्यूएस रैंकिंग में अकादमिक प्रतिष्ठा, एम्प्लॉयर रेज़्यूमे, सिटेशन प्रति पेपर, एच-इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क जैसे पांच इंडिकेटर पर आधारित मूल्यांकन किया गया।

Advertisement

100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति का लाभ

विश्वविद्यालय ने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन होनहार छात्रों के लिए 250 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। यह राशि मोहाली कैंपस के लिए 200 करोड़ और लखनऊ कैंपस के लिए 50 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। छात्रों को 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति का लाभ मिलता है। प्रो. बावा ने कहा, ग्लोबल रैंकिंग, आधुनिक शिक्षण प्रणाली और रिकॉर्ड-तोड़ प्लेसमेंट ही किसी विश्वस्तरीय संस्थान की असली पहचान हैं।

Advertisement
×