Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बौंद की टीम ने जीती राज्य स्तरीय ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता

जेपी दलाल ने दिया खेल नर्सरी और एस्ट्रो टर्फ लगवाने का आश्वासन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

गांव तिगड़ाना में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय ग्रामीण हॉकी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रदेश की उत्कृष्ट टीमों ने भाग लिया और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बौंद की टीम ने, द्वितीय स्थान तिगड़ाना की टीम ने, तृतीय स्थान बापोड़ा की टीम ने तथा चतुर्थ स्थान मदीना रोहतक की टीम ने हासिल किया, इन्हें क्रमश: 51 हजार, 31 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री जय प्रकाश दलाल एवं बवानी खेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि उपस्थित रहे।

Advertisement

खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जय प्रकाश दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रही है तथा तिगड़ाना गांव हॉकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव में खेल नर्सरी और एस्ट्रो टर्फ लगवाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि, नहीं सर्वांगीण विकास की अहम कड़ी है। जो युवा खेलों को अपनाते है, उनमे अनुशासन व टीम स्पिरिट की भावना आती है, जो कि उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए बहुत जरूरी है।

इस मौके पर विधायक कपूर वाल्मीकि ने तिगड़ाना खेल स्टेडियम में मिट्टी भरत करवाने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर आयोजन समिति सदस्य विनोद पिंकू ने बताया कि तिगड़ाना खेलों का हब बनता जा रहा है, प्रत्येक युवा को कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए, खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है, डीएसपी अनूप कुमार ने तिगड़ाना में युवाओं को नसे से दूर रहने का आहवान किया।

इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, यातायात प्रबंधक भरत परमार, डीएसपी अनूप सिंह, सीआईडी इंस्पेक्टर सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, मास्टर राजेश, विनीत तंवर, देवेंद्र अत्री आदि ने शिरकत की।

Advertisement
×