Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजरंग बली से मिलती है शक्ति सेवा और समर्पण की प्रेरणा

हनुमान जयंती पर सोनीपत में कार्यक्रम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत में बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर कार्यक्रम में शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान को सम्मानित करते आयोजक। -हप्र
Advertisement

बजरंग बली से हमें शक्ति, सेवा और समर्पण की प्रेरणा मिलती है। हनुमान जन्मोत्सव केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन लोगों में भक्ति भाव, सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं। कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने शहरवासियों को हनुमान जयंती की बधाई दी और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुये उन्होंने यह बात कही। कमल दिवान ने हनुमान मंदिर मॉडल टाउन, श्री बालाजी मंदिर सिद्धार्थ एन्क्लेव दिल्ली रोड, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निकट हरि शरणम में निकाली गई शोभा यात्रा, श्री कृष्ण मंदिर कृष्णपुरा मोहल्ला, मशद क्षेत्र सहित कई स्थानों पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। इन आयोजनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और जय श्री राम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पहुंचकर आयोजकों और श्रद्धालुओं को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा शोभा यात्राओं में शामिल होकर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन, सुंदर कांड पाठ और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×