Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

खराब छवि से निवेश पर ब्रेक, नूंह में उद्योगों का इंतजार जारी

बेहतर कनेक्टिविटी और सरकारी प्रयासों के बावजूद निवेशकों की बेरुखी बरकरार हरियाणा सरकार की ओर से नूंह जिले में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निवेशकों की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

बेहतर कनेक्टिविटी और सरकारी प्रयासों के बावजूद निवेशकों की बेरुखी बरकरार

हरियाणा सरकार की ओर से नूंह जिले में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन निवेशकों की उदासीनता अब भी बनी हुई है। स्थानीय जानकारों का मानना है कि जिले की वर्षों पुरानी नकारात्मक छवि निवेश के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है। रियल एस्टेट और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के अनुसार, निवेशकों को सुरक्षा और कारोबारी माहौल को लेकर आशंकाएं हैं।

इसका असर भूमि बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। जहां प्रदेश के अन्य जिलों में जमीन की कीमतें बढ़ रही हैं, वहीं नूंह के कुछ क्षेत्रों में 10 से 15 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भौगोलिक दृष्टि से नूंह निवेश के लिए काफी उपयुक्त है।

Advertisement

दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं जिले से होकर गुजरती हैं। तावडू क्षेत्र में ई-कॉमर्स कंपनियों के बड़े वेयरहाउस भी स्थापित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बेहतर कानून-व्यवस्था, मजबूत आधारभूत ढांचा, पारदर्शी प्रशासन और जिले की सकारात्मक छवि बनने पर नूंह भी हरियाणा के प्रमुख निवेश केंद्रों में शामिल हो सकता है।

Advertisement

Advertisement
×