बाबा मस्तनाथ विवि : ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करने का आह्वान
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा क्षेत्र’ विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. बीएम यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार...
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘भारतीय अर्थव्यवस्था में ऊर्जा क्षेत्र’ विषय पर विस्तार व्याख्यान आयोजित किया गया। कुलपति डॉ. बीएम यादव के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महर्षि दयानंद विवि के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि देश के औद्योगिक विकास, कृषि, परिवहन, रोजगार और तकनीकी प्रगति के लिए ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऊर्जा सुरक्षा के साथ सौर और पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देना जरूरी है।
डीन डॉ. ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण देश की आर्थिक प्रगति और आत्मनिर्भरता से जुड़ा है। विद्यार्थी कल्याण अधिष्ठाता डॉ. सुधीर मलिक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों की व्यावहारिक समझ देते हैं। उप-डीन डॉ. प्रदीप कुमार सहित डॉ. करण सिंह, डॉ. रामकिशन, डॉ. पुष्पा, डॉ. शीला डबास, डॉ. मनजीत कुमार, मौजूद रहे। मंच संचालन डॉ. प्रवेश कुमारी ने किया।

