जागरूकता मुहिम के चलते हरियाणा में अंगदान के प्रति नई गति देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने इस दिशा में प्रयास किये, जिससे लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मार्किट कमेटी के चेयरमैन बाबूलाल पटीकरा ने यह जानकारी दी और कहा कि पहले प्रदेश में अंगदान की दर राष्ट्रीय औसत से काफी कम थी, लेकिन अब इस विषय को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पदभार संभालने के बाद अंगदान को प्राथमिकता दी और इसे जनजागरूकता अभियान के रूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। बाबूलाल पटीकरा ने बताया कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने पीजीआई का दौरा किया और डॉक्टरों को आह्वान किया कि वे अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करे और अधिक से अधिक जीवन बचाने की अपील की। उनके इस प्रयास का असर यह रहा कि संस्थान में हाल के समय में अंगदान के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।बाबूलाल पटीकरा ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से अंगदान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिनमें जागरूकता अभियान, चिकित्सा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना और प्रक्रियाओं को सरल बनाना शामिल है।
+
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
×

