Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का रोष प्रदर्शन

स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में आज न्यू ऑटो रिक्शा चालकों व ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता न्यू ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेन्द्र सोनी तथा संचालन रेहड़ी फुटपाथ एसोसिएशन जिला प्रधान रामनिवास शर्मा ने किया। बैठक...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

स्थानीय किरोड़ीमल पार्क में आज न्यू ऑटो रिक्शा चालकों व ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता न्यू ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेन्द्र सोनी तथा संचालन रेहड़ी फुटपाथ एसोसिएशन जिला प्रधान रामनिवास शर्मा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजेन्द्र सोनी व रामनिवास शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि ऑटो व ई-रिक्शा पर लगने वाला 1800 रूपये सालाना रोड़ टैक्स को सरकार माफ करें व ऑटो चालकों व ई-रिक्शा चालकों पर बढ़ाई हुई पासिंग फीस वापिस ले तथा इन पर लगे भारी भरकम लगे जुर्माने को माफ करे ताकि मजदूर तबके के ये लोग अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने बताया कि इन मांगों बारे स्थानीय विधायक घनश्याम सर्राफ को भी कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अगर समय रहते चालकों की मांगो का समाधान नहीं किया गया तो वे आने वाले समय में बड़े आन्दोलन की रूपरेखा तैयार करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर अनिल जोगी, सुनील, अशोक जाट, सुमित, राजु, कुलदीप, सतपाल, कृष्ण, हरिसिंह के अलावा बड़ी संख्या में ऑटो चालक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×