जरासंध की राजधानी थी असंध : महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरी
हिसार में श्री प्रयागगिरि शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा के छठे दिन महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरी ने प्रवचन देते हुए बताया कि करनाल...
हिसार में श्री प्रयागगिरि शिवालय ट्रस्ट में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा के छठे दिन महामंडलेश्वर साध्वी करुणा गिरी ने प्रवचन देते हुए बताया कि करनाल का असंध क्षेत्र महाभारत काल के राजा जरासंध की राजधानी रहा है।
उन्होंने कहा कि भगवान निर्मल मन से किए गए अपने भक्तों के वचन भी निभाते हैं। मानव को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार के कारण बड़े-बड़े लोग ही नहीं, देवताओं के निकट रहने वाले संत और गंधर्व ही नहीं, बल्कि स्वयं देवता भी मृत्यु लोक में कष्ट भोग चुके हैं। मनुष्य को बाहरी साफ-सफाई के साथ-साथ अपने मन को भी शुद्ध और स्वच्छ रखना चाहिए तथा अहंकार से दूर रहना चाहिए।
शिवालय मंदिर ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग ने मुख्य अतिथि हिसार लोकसभा सांसद जय प्रकाश, हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी जगदीश जिंदल, ललित शर्मा, अक्षय मलिक आदि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

