Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बजट में सभी वर्गों की अकांक्षाएं समाहित : कमल

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डाॅ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत हरियाणा बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी, संतुलित और सर्वस्पर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.23 लाख करोड़ का यह बजट किसान,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी में मंगलवार को प्रेस वार्ता में जानकारी देते पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता।-हप्र
Advertisement

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डाॅ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा प्रस्तुत हरियाणा बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे दूरदर्शी, संतुलित और सर्वस्पर्शी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि लगभग 2.23 लाख करोड़ का यह बजट किसान, युवा, महिला, कर्मचारी और व्यापारी सभी वर्गों की आकांक्षाओं को समाहित करता है। बजट में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10.50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। डाॅ. कमल गुप्ता ने मंगलवार को रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि हरियाणा सरकार ने लगभग 12 से 14 प्रतिशत इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च किया है। यह बजट सबका साथ, सबका विकास की भावना को साकार करता है और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष बल देता है। इस अवसर पर विधायक सुनील सांगवान, प्रदेश प्रवक्ता पंकज बेनीवाल, जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर, महामंत्री रविंद्र शिलगर, राष्ट्रदीप परमार इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
×