आसियाकी पांचौर सांपली स्कूल का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में चयन
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता मिशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पांचों शैक्षणिक खंडों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता मिशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पांचों शैक्षणिक खंडों से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों ने भाग लिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसियाकी पांचौर सांपली की प्रश्नोत्तरी टीम में शामिल ज्योति, प्रीति व सुशील ने बावल-खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए हरपाल सिंह इतिहास प्रवक्ता के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता में टीम ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब विद्यालय की टीम गुरुग्राम में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रेवाड़ी का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा, डीओसी प्रदीप यादव ने टीम को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। टीम को विद्यालय प्रभारी रितिका शर्मा एवं स्टाफ ने सम्मानित किया।

