Tarangan 2026 Awards : देहरादून में रेवाड़ी की अश्वी यादव का जलवा, 'तारांगण-2026' में जीते चार पुरस्कार
Tarangan 2026 Awards : देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता 'तारांगण-2026' में रेवाड़ी की उभरती प्रतिभा अश्वी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्रा अश्वी ने कथक...
Tarangan 2026 Awards : देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य, संगीत एवं कला प्रतियोगिता 'तारांगण-2026' में रेवाड़ी की उभरती प्रतिभा अश्वी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए हैं। छात्रा अश्वी ने कथक और सेमी-क्लासिकल नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में अश्वी ने सेमी-क्लासिकल युगल नृत्य और कथक समूह नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कथक एकल नृत्य तथा सेमी-क्लासिकल एकल नृत्य में उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
अश्वी की इस उपलब्धि के पीछे उनके गुरु जितेंद्र चौहान का अहम योगदान रहा, जिन्होंने उन्हें नृत्य की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण देकर इस बड़े मंच के लिए तैयार किया। उनके माता-पिता डॉ. अल्पना यादव एवं अमन यादव ने भी हर कदम पर बेटी का उत्साहवर्धन किया। उल्लेखनीय है कि अश्वी इससे पहले भी शिमला और दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।
