Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अर्जुन चौटाला का कांग्रेस-जजपा पर हमला, भाजपा सरकार को भी घेरा

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस और जजपा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा में चुप रहते हैं, जबकि जजपा के नेता विवादित बयानबाजी कर राजनीति चमकाने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चरखी दादरी—मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला।
Advertisement

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस और जजपा पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा में चुप रहते हैं, जबकि जजपा के नेता विवादित बयानबाजी कर राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं।

मंगलवार को चरखी दादरी में पार्टी कार्यालय में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने युवाओं से इनेलो से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जिलाध्यक्ष दीपक बबलू श्योराण ने की, जबकि मंच संचालन सत्यवान शास्त्री ने किया।

Advertisement

इनेलो भाजपा की बी टीम- अर्जुन चौटाला

मीडिया से बातचीत में अर्जुन ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इनेलो को भाजपा की बी-टीम कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक विधानसभा में मुद्दों पर बहस करने से बचते हैं और सिर्फ दिखावटी राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाकर कांग्रेस ने केवल औपचारिकता निभाई है।

Advertisement

अर्जुन चौटाला ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद वे सरकार से जवाब मांगने में विफल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व जनहित के मुद्दों की बजाय बयानबाजी और शेरो-शायरी तक सीमित है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में असली विपक्ष की भूमिका केवल इनेलो के दोनों विधायक ही निभा रहे हैं।

भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि उसकी नीतियों के कारण हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ी है और युवा पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। बजट को लेकर भी उन्होंने कहा कि सरकार केवल दिखावा करेगी, न चंडीगढ़ के मुद्दे सुलझा पा रही है और न ही पंजाब से एसवाईएल का पानी ला पा रही है।

इस मौके पर युवा संयोजक गौरव संपत सिंह, जिलाध्यक्ष सूबेसिंह अटेला, इंदूबाला फोगाट, उद्यम आर्य, सुखबीर खेड़ी, राहुल बादल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इनेलो युवा सम्मेलन : अर्जुन चौटाला ने भरा युवाओं में जोश

Advertisement
×