Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

दादरी में दो नये लिंक रोड के निर्माण को मिली मंजूरी : सुनील सांगवान

दादरी हलके के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत मिसरी से मिर्च रोड व सांकरोड़-सांवड़...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुनील सांगवान। -हप्र
Advertisement

दादरी हलके के ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत मिसरी से मिर्च रोड व सांकरोड़-सांवड़ तक बनने वाली दो नयी लिंक सड़कों के निर्माण प्रस्ताव को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत परियोजनाओं में मिसरी से मिर्च रोड शामिल है, जिसकी लंबाई करीब 880 मीटर है और इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। दूसरी सड़क सांकरोड़-सांवड़ रोड से धारेडू से सांवड़ तक रोड बनाई जाएगी। इसकी लंबाई करीब 2.5 किलोमीटर है और निर्माण पर लगभग 1.12 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विधायक सुनील सांगवान ने इस मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी और कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का आभार जताया। सांगवान ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को सरकार के समक्ष प्रमुखता से रखा गया था। इसके बाद कृषि विपणन बोर्ड ने प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी, जिस पर अब प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। विधायक ने कहा कि शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दोनों सड़कों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता है तथा गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×