Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अंकिता भंडारी हत्याकांड : आप ने फूंका पुतला

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुतला दहन किया। इस...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सोनीपत के गीता भवन चौक पर पुतला फुंक कर प्रदर्शन करते आप पार्टी नेता व कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

उत्तराखंड की अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीडि़ता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुतला दहन किया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रणबीर छिक्करा और प्रत्याशी चयन कमेटी के चेयरमैन विमल किशोर ने किया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस जघन्य हत्याकांड में आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। आप नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती, आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराने और पीडि़त परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में जिला सचिव विकास दहिया, युवा जिलाध्यक्ष अंकुश त्यागी, लोकसभा सचिव राजेश सरोहा, जिला उपाध्यक्ष नरेश कौशिक, खरखौदा हलकाध्यक्ष सुनील दहिया, रामबीर सिंह, राहुल शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेर मोहम्मद, सोनीपत शहर हलका अध्यक्ष योगेश पाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×